फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओटीपी पूछ प्ले स्कूल संचालक के खाते से निकाले 50 हजार

ओटीपी पूछ प्ले स्कूल संचालक के खाते से निकाले 50 हजार

Fri, 21 Jun 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ओटीपी पूछ प्ले स्कूल संचालक के खाते से निकाले 50 हजार
चरखी दादरी। ओटीपी पूछकर एक प्ले स्कूल संचालक के खाते से अज्ञात ने पांच ट्रांजेक्शन में करीब पचास हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपी ने पीड़ित को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिया और इसके बाद ये ट्रांजेक्शन की। पीड़ित स्कूल संचालक ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में शहर के लोहारू रोड स्थित एक प्ले स्कूल संचालक खानपुर कलां निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने स्वयं को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कुलदीप से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया और उससे कुछ जानकारी मांगी। इसी बीच फोन करने वाले शख्स ने ओटीपी भी पूछा। कुलदीप ने बैंक कर्मचारी समझकर उसे ओटीपी भी बता दिया। इसके बाद आरोपी ने बारी- बारी से स्कूल संचालक के बैंक खाते से 49 हजार 995 रुपये पांच ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए। बाद में जब कुलदीप ने बैंक जाकर इस बारे में पूछताछ की तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। तत्पश्चात पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर वीरवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed