{"_id":"5d0936478ebc3e2cc2023de7","slug":"156088479319-charkhidadri-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर किशोरी से रुपये ऐंठने वाले मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर किशोरी से रुपये ऐंठने वाले मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर निवासी एक किशोरी पर वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर रुपये ऐंठने के आरोपी मां-बेटे को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कुरुक्षेत्र से की गई है। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जता रहा है कि आरोपी और किशोरी की जान-पहचान एक सोशल साइट पर हुई थी। इस संबंध में एक युवक को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम ने बताया कि गत सात जून को सिटी थाने में एक किशोरी की शिकायत पर आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत एक महिला से तीन पर केस दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शिकायत में शहर निवासी एक किशोरी ने आरोप लगाया था कि कुरुक्षेत्र निवासी सुमित के साथ उसकी सोशल साइट पर जान-पहचान हुई थी। इसके बाद उनकी चैटिंग होने लगी। किशोरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसकी एक वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग करने लगा। युवती ने तीन बार तो उसकी डिमांड भी पूरी की लेकिन इसके बाद भी जब उसकी प्रताड़ना जारी रही तो किशोरी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि इसमें शहर निवासी एक युवक भी शामिल था और उसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी मां-बेटे को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया।
26 हजार रुपये और फोन ले चुका है आरोपी
सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि आरोपी दो बार किशोरी से रुपये ले चुका है। एक बार उसे छह हजार रुपये दिए गए जबकि दूसरी बार उसके बैंक खाते में 20 हजार रुपये डलवाए। एक बार आरोपी ने किशोरी से स्मार्ट फोन भी लिया। रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
आरोपी मां-बेटे को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत सात जून को केस दर्ज किया गया था। मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने पहले ही शहर से गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर जगराम, सिटी थाना प्रभारी