फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस ने किया पीछा, तस्कर चलती गाड़ी से 135 बोतल शराब गिराकर भागा

पुलिस ने किया पीछा, तस्कर चलती गाड़ी से 135 बोतल शराब गिराकर भागा

Sun, 16 Jun 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया पीछा, तस्कर चलती गाड़ी से 135 बोतल शराब गिराकर भागा
चरखी दादरी। नीमली निवासी एक अवैध शराब सप्लायर शनिवार रात सदर पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा। हालांकि पुलिस पीछे लगने पर उसने अपनी गाड़ी में रखी अवैध देसी शराब की 135 बोतलें चलती गाड़ी से नीचे फेंक दी। पुलिस ने बोरियों में भरी इस शराब को बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। सदर थाने में नीमली निवासी रोबिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात सदर टीम सांतौर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नीमली निवासी रोबन शराब का कारोबार करता है। इस समय वह अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर सांतौर-नीमली रोड टी-प्वाइंट से गुजरने पाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बिरोहड़ की तरफ से एक गाड़ी आती नजर आई। जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति और बढ़ा दी। गाड़ी सवार सांतौर रोड की तरफ फरार हो गया। वहीं, पुलिस टीम ने भी उसका पीछा किया और वह चलती गाड़ी से तीन बोरियां फेंककर वहां से भागने में कामयाब रहा। पुलिस टीम ने जब बोरियों की जांच की तो इनमें से माल्टा मार्का देसी शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने जब गिनती की तो तीनों बोरियों से 135 बोतल अवैैध देसी शराब बरामद हुई। ज्ञात रहे कि नीमली में सस्ती से महंगे मार्का की शराब तैयार करने का कारोबार जोरों पर है। तीन दिन पहले ही एक ऐसे ही कारोबार का सीआईए ने भंडाफोड़ किया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आशंका है कि रोबिन भी इस शराब से महंगे मार्का की शराब तैयार करने का कारोबार करता है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। आरोपी के फरार हो जाने पर सदर थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed