{"_id":"5d03e9ab8ebc3e3d553878f0","slug":"15605375042-charkhidadri-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर पर मुंशी और कर्मचारी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रशर पर मुंशी और कर्मचारी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे पांच लाख
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव पिचोपा कलां क्रशर जोन पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हथियारबंद तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश क्रशर से पांच लाख रुपये लूटकर ले गए जबकि क्रशर मुंशी सहित एक अन्य कर्मचारी को गोली मार गए। दोनों को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा पुलिस, एफएसएल, सीआईए और बाढड़ा डीएसपी क्रशर जोन पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल क्रशर मुंशी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिचोपा क्रशर जोन में कृष्ण मलिक ने स्टोन क्रशर लगा रखा है। प्रदीप कुमार यहां मुंशी हैं जबकि भागीरथ भी यहीं काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मुंशी प्रदीप कुमार रात्रि के हिसाब-किताब का मिलान कर रहा था। उसी समय दो युवक मुंशी के केबिन में घुसे। उन्होंने अंदर आते ही मुंशी प्रदीप पर पिस्तौल तान दी और वहां रखे रुपये उन्हें देने की बात कही। मुंशी ने बताया कि ऐसा न करने पर आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी। प्रदीप ने बताया कि पिस्तौल देखकर वह डर गया और उसने आरोपियों से कहा की यहां रुपये नहीं हैं। उसके इतना कहते ही कर्मचारी भागीरथ और बेरला निवासी ट्रक चालक दीपक भी वहां पहुंच गए। उनके अंदर आते ही दोनों बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग में कर्मचारी भागीरथ के पेट के बाएं हिस्से में गोली लगी जबकि मुंशी प्रदीप के भी पैर में गोली लगी और इसके चलते वह जमीन पर गिर गया। इसी बीच दोनों अपराधी दराज में रखे करीब पांच लाख रुपये उठाकर भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि मुंशी के केबिन से बाहर आने के बाद वे अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गए। क्रशर जोन में गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और भागीरथ और दीपक दोनों घायलों को उपचार के लिए हिसार लेकर रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी सड़क मार्गों की नाकाबंदी कर दी। घटना के कुछ समय बाद डीएसपी अनिल कुमार, एसएचओ रामअवतार व एफएसएल सहित सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मुंशी प्रदीप के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लूट कांड की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन माह पहले भी हुई थी लूट
सूत्रों की मानें तो इस क्रशर पर करीब तीन माह पहले भी लूट की वारदात हुई थी। उस समय पिस्तौल दिखाकर 72 हजार की लूट की गई थी। यह वारदात पुलिस अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है। क्रशर जोन में लगातार हो रही वारदातों से क्रशर जोन में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपी
लूट की यह वारदात क्रशर जोन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। करीब एक मिनट 40 सेकेंड की फुटेज में दो युवक क्रशर मुंशी के केबिन में आकर पिस्तौल तानते नजर आ रहे हैं। एक युवक सफेद रंग की शर्ट पहने है। अपने हाथ में सिल्वर रंग का पिस्तौल लिए है। वहीं, दूसरा युवक नीला लोवर और लाल व सफेद रंग की टी-शर्ट पहने है। उक्त युवक सिर पर कपड़ा भी बांधे है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हमने मुंशी के बयान पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिले में नाकाबंदी भी की गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, डीएसपी, बाढड़ा