फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरों पर छापामारी की

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरों पर छापामारी की

Sat, 15 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरों पर छापामारी की
बौंदकलां। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पर छापामारी की। इस दौरान नहरों पर किसानों द्वारा लगाए पाइप एवं पंप सेट हटवाए गए। बिछाई गई अवैध पाइप लाइनों को जेसीबी की सहायता से उखाड़ दिया गया। सिंचाई विभाग पानी चोरी करने वाले किसानों पर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बौंदकलां डिस्टीब्यूटरी में नौ जून को पानी छोड़ा गया है। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी से बौंदकलां, बौंदखुर्द, सांजरवास, फौगाट, रानीला, झींझर, भागेश्वरी, बास, कोहलावास व अचीना के जलघरों में पानी डाला जाता है। जोहड़ों में भी पानी नहर के माध्यम से ही भरा जाता है। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में टेल पर पडने वाले गांव रानीला, बास व अचीना तक पानी पहुंच नहीं पा रहा था। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी और सांजरवास माइनर से किसान पाइप व पंप सेट चलाकर पानी की चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पर छापामारी की। जेसीबी व पुलिस की सहायता से करीब 100 प्वाइंटों से अवैध लाइनों को उखाड़ा गया। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा। इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास सहरावत ने कहा कि विभाग ने बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पर करीब 100 प्वाइंटों से पानी की चोरी रुकवाई है। किसानों के पाइप व पंप सेट हटवाए हैं। उन्होंने बताया कि पानी चोरी करने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। विभाग की ओर से किसानों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed