फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर छीनी थी कार

पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर छीनी थी कार

Sat, 25 May 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर छीनी थी कार
झज्जर। दुजाना थाना की पुलिस टीम ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की कार भी बरामद की गई है। जिसे आरोपियों ने 30 अप्रैल को झज्जर से धौड़ रोड स्थित एक मंदिर के पास धोखे से चालक को नीचे उतारकर छीनी थी। दुजाना थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि उनकी टीम बिरधाना गांव के पास तैनात थी। इसी दौरान गांव बिरधाना की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने इशारा करके गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र जयवीर निवासी गांव धौड़ जिला झज्जर बताया। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी से गाड़ी के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाड़ी चोरी करने के मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। वहीं थाना प्रबंधक दुजाना ने बताया कि उपरोक्त वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों चैन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह तथा रविंद्र पुत्र सुरेश दोनों निवासी गांव धौड़ जिला झज्जर को गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात पकड़े गए आरोपी राहुल तथा झज्जर से पकड़े गए दोनों आरोपियों चैन सिंह व रविंद्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


लिफ्ट देकर व्यक्ति से छीना था एटीएम कार्ड
उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल ने रिमांड के दौरान चोरी व छीना झपटी की वारदातों का खुलासा किया। आरोपी ने अपने साथियों चैन सिंह व रविंद्र दोनों निवासी गांव धौड़ के साथ मिलकर 30 अप्रैल को गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 7 मई को इसी गाड़ी में भिवाड़ी के एरिया में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर डरा धमकाकर दो एटीएम कार्ड लेकर रेवाड़ी से रुपये निकलवाने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed