{"_id":"5ce5ae4cbdec2207826ddd3f","slug":"155855628816-jhjhar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्राला चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। नेशनल हाईवे 71ए पर दादनपुर गांव से आगे रायपुर मोड़ के पास एक बाइक को ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस टीम सामान्य अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरतरी पुत्र रमेश धानका निवासी गांव राजनौता तहसील कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान का कहना है कि 21 मई को वह अपने दोस्त विक्रम योगी पुत्र सिबुदयाल योगी निवासी गांव राजनौता उसकी मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। तो रास्ते रेवाड़ी में उनका दोस्त विपिन यादव पुत्र श्याम सिंह यादव मिल गया और विपिन ने कहा कि उसे भी दिल्ली काम है और वह भी उनके साथ चलेगा। उसके बाद वे तीनों मोटरसाइकिल पर दिल्ली के लिए चल पड़े। जब वे 21 मई की शाम को दादनपुर गांव से आगे रायपुर मोड़ से करीब 1-2 किलोमीटर ही निकले थे कि पीछे से एक ट्राला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और विपिन रोड के साइड में जा गिरा व विक्रम रोड के ऊपर गिर गया। विक्रम पर ट्राले का अगला पहिया चढ़ गया। घटना के बाद रोड पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने विक्रम ट्राला के टायर के नीचे से निकाला। इस दौरान ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल अवस्था में लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल झज्जर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया और विपिन को पीजीआई रोहतक भेज दिया।
ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।