फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

झज्जर। रईया गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। उसके पिता और परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटता देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है और पिता की शिकायत पर उसकी सास, ससुर, पति, देवर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गिरावड़ गांव निवासी श्रीओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा की शादी आठ माह पहले रईया गांव निवासी देवेंद्र के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे और अब उन्होंने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति देवेंद्र, सास चंपा, जेठानी मीना, देवर सोनू व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
छह लोगों के खिलाफ 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरारी लाल, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed