फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मारपीट कर छीन ली ओला कैब, चालक को सोनीपत में छोड़ा

मारपीट कर छीन ली ओला कैब, चालक को सोनीपत में छोड़ा

Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर छीन ली ओला कैब, चालक को सोनीपत में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के बागपत के लिए किराये पर की गई कैब दो युवकों ने चालक से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर लूट ली। इसके बाद चालक को बेसुध अवस्था में सोनीपत के गीता चौक पर छोड़ दिया। होश में आने पर जब चालक ने सोनीपत पुलिस को शिकायत देनी चाही तो वहां की पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। उसके बाद अब पीड़ित ने बहादुरगढ़ के सेक्टर छह थाने में शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइनपार निवासी मोहित कैब चलाता है। फिलहाल उसकी ड्यूटी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चल रही थी। सोमवार की देर रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर सवारी छोड़ने के बाद बहादुरगढ़ आ गया। वह देर रात बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद था। तभी उसके पास बुकिंग का मैसेज आया। मैसेज पढ़ने के बाद वह गांव सांखोल के लिए चल दिया। गांव में पहुंचने पर एक मकान के बाहर चार युवक मौजूद थे। दो तो वहां से चले गए और दो गाड़ी में सवार हो गए। गाड़ी उत्तर प्रदेश के बागपत शहर के लिए किराये पर की गई थी।
विज्ञापन

मोहित के मुताबिक, गाड़ी कुछ ही दूर पहुंची थी कि दोनों ने शराब पीनी शुरू कर दी। उसने एतराज जताया तो दोनों गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। बहादुरगढ़ सीमा से बाहर निकले तो गाड़ी रुकवा ली गई। उसमें से एक ने पिस्तौल तान दी तो दूसरे ने मारपीट की। उसके सिर पर पिस्तौल का बट मार दिया गया, जिससे वह बेसुध हो गया। जब होश आया तो वह सोनीपत के गीता चौक पर मौजूद था। इसके बाद वह गीता चौक स्थित पुलिस चौकी में शिकायत देने के लिए गया, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पुलिस कर्मी बोले कि मामला बहादुरगढ़ पुलिस का है, वहीं कार्रवाई कर सकती है। फिर मोहित बहादुरगढ़ आया और यहां सेक्टर छह पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। शिकायत के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। जिस स्थान से युवक गाड़ी में सवार हुए, पुलिस उस स्थान के आसपास सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है। जिस नंबर से गाड़ी बुक कराई गई, उसकी भी जांच की जा रही है। बुधवार शाम तक वारदात करने वाले युवकों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाएगी।
मनोज कुमार, एसएचओ, सेक्टर छह थाना।

पहले भी होती रही हैं कैब लूट की घटना
बहादुरगढ़ में कैब लूटने की यह वारदात नई नहीं, इससे पहले भी इलाके में कई वारदात हो चुकी हैं। गत दो जनवरी की अल सुबह मुंडका से हायर की गई कैब बहादुरगढ़ में पारले फैक्टरी के पास छीन ली गई थी। इस वारदात को हथियार के बल पर दो युवकों ने अंजाम दिया था। इससे पहले 15 दिसंबर की रात को बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में भी कैब लूटी गई थी। यह कैब दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से बुक कराई गई थी। 23 नवंबर की अल सुबह बहादुरगढ़ के साथ सटे झाड़ोदा में कैब हथियार के बल पर लूटी गई। लुटेरे कैब चालक को बहादुरगढ़ बाईपास पर बंधक बनाकर छोड़ गए थे। अगस्त-2018 में सोलधा के पास भी कैब लूटी गई। वर्ष-2016 में तो कैब के चालक की हत्या ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed