फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झगड़े में लोहे का चूल्हा फेंका, दो महिलाओं के हाथ झुलसे

झगड़े में लोहे का चूल्हा फेंका, दो महिलाओं के हाथ झुलसे

Sun, 03 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में लोहे का चूल्हा फेंका, दो महिलाओं के हाथ झुलसे
युवक ने मारपीट के बाद फेंका अंगारों से भरा लोहे का चूल्हा, दो महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन

झज्जर। शहर की किला कॉलोनी में किसी बात को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दो महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उन पर अंगारों से भरा लोहे का चूल्हा फेंक दिया। जिससे दोनों महिलाएं के हाथ झुलस गई। महिलाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
किला कॉलोनी निवासी सुनील देवी व भतेरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रात के समय कॉलोनी का ही मोनू नाम का युवक आया और उनके साथ कुछ अन्य युवक भी थे। उन्होंने उनके साथ झगड़ा किया और मारपीट की। उसने अंगारों से भरा चूल्हा उनके ऊपर फेंक दिया। जिससे उन दोनों के हाथ झुलस गए। रात को ही उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। लेकिन वह मौका पाकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों महिलाओं को घायल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीभगवान, एसएचओ, झज्जर सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed