{"_id":"5bae904e867a557feb4e35ec","slug":"141538166862-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कॉलोनी में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कॉलोनी में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सदर थाने के साथ सटी पुलिस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने एएसआई के क्वार्टर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की मौत के पीछे का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है, असल कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद हो पाएगी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान अजमेर (45) निवासी गांव खरबला तीतर (हिसार) के तौर पर हुई है। अजमेर सिंह निजी वाहन पर ड्राइवरी करता था। गत वीरवार की शाम को वह अपने मित्र एएसआई बलराज सिंह (डीएसपी रीडर) से मिलने उसके क्वार्टर पर आया था। शुक्रवार की सुबह एएसआई बलराज तो ड्यूटी पर चले गए और उनकी मां गाय को रोटी देने गई हुई थी। इसी दौरान अजमेर ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब उनकी मां घर गई तो भीतर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद मौके पर भीड़भाड़ हुई और किसी तरह गेट खोला गया तो अजमेर का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची, लेकिन अजमेर दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में ले गई और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दो बच्चों का पिता था। एएसआई बलराज की मानें तो अजमेर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।