फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गन प्वाइंट पर छीनी बाइक, मोबाइल व नकदी

गन प्वाइंट पर छीनी बाइक, मोबाइल व नकदी

Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर छीनी बाइक, मोबाइल व नकदी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा गांव डीघल का निवासी एक युवक बहादुरगढ़ में छीना झपटी का शिकार हो गया। रोहतक-दिल्ली रोड पर पारले फैक्टरी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर उसकी बाइक, दो मोबाइल व पर्स छीन लिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल के निवासी राहुल ने कहा है कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शनिवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर के लिए चल दिया। रात करीब दस बजे जब वह रोहतक-दिल्ली रोड पर पारले बिस्कुट फैक्टरी के नजदीक पहुंचा तो एक बाइक ओवरटेक कर उसके आगे आकर अड़ गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों युवक उसके पास आए। एक ने पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर रख दी और कहा जो कुछ है निकाल कर दे। उक्त युवकों ने उससे पर्स और दोनों मोबाइल छीन लिए। उसकी यामहा बाइक भी छीनकर ले गए। इसके बाद वह किसी तरह थाने पहुंचा और शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बाइक लूटने वाले लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले महीने भी इसी स्थान से कुछ दूरी पर बाइक सवार युवकों ने नुकीले हथियार के बल पर एक युवक से बाइक छीन ली थी। उक्त वारदात सुलझी नहीं थी कि तब तक एक और वारदात घटित हो गई।


जल्द होगी गिरफ्तारी : रवि हकुमार
युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर बाइक व छीना गया अन्य सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-रवि कुमार
इंचार्ज, सेक्टर-6 चौकी (बहादुरगढ़)
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed