फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरियों व डंडों से लैस बाइक सवारों ने सिविल अस्पताल में ट्रैक्टर सवार दंपति पर बोला हमला, ईंटे फेंककर किया बचाव

सरियों व डंडों से लैस बाइक सवारों ने सिविल अस्पताल में ट्रैक्टर सवार दंपति पर बोला हमला, ईंटे फेंककर किया बचाव

Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरियों व डंडों से लैस बाइक सवारों ने सिविल अस्पताल में ट्रैक्टर सवार दंपति पर बोला हमला, ईंटे फेंककर किया बचाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एसडीएम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के बाद वापस अपने गांव लौट रही ट्रैक्टर सवार एक दंपति पर डंडों व सरियों से लैस बाइक सवारों ने कलियाणा मोड़ पर हमला बोल दिया। वहां से अपना बचाव करने में कामयाब रही दंपति जब सिविल अस्पताल पहुंचा तो उनके पीछे बाइक सवार हमलावर भी यहां आ पहुंचे। सिविल अस्पताल में ट्रैक्टर चालक सरिया लगने से घायल हो गया। वहीं, पीछे ट्रॉली में बैठे घायल के रिश्तेदार ने हमलावरों पर ईंटे बरसाकर बचाव किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल गुडाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनका परिवार के ही लोगों के साथ विवाद चल रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि गत दो जून को भी आरोपियों ने उसकी गाड़ी तोड़ दी थी और उसने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में कुछ महिलाओं सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया था लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी भी उस पर राजीनामा का दबाव बना रहा है और इससे परेशान होकर गत 28 अगस्त को ही उसने सीएम विंडो, एसपी व आईजी को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि उसके पास पहले गांव में राशन डिपो था लेकिन कुछ समय पहले आरोपियों ने उसका डिपो भी छुड़वा दिया। सुरेंद्र ने बताया कि इस प्रकरण में ही शुक्रवार को वह एसडीएम कोर्ट मे सुनवाई के लिए आया था। सुरेंद्र ने बताया कि एसडीएम कोर्ट से सीधा वह ट्रैक्टर लेकर सांवड़ ईंटें लेने के लिए चला गया। दोपहर करीब तीन बजे वह, उसकी पत्नी रोशनी व जीजा प्रताप ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। वह ट्रैक्टर चला रहा था जबकि उसकी पत्नी उसके बगल में और जीजा ट्रॉली पर बैठा था। कलियाणा मोड़ के समीप बाइक सवार युवक उनके पीछे लग गए और मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान वह बचाव करने में कामयाब रहा और उसने अपना ट्रैक्टर सिविल अस्पताल की तरफ मोड़ लिया। इसके बाद आरोपी भी सिविल अस्पताल परिसर में घुस गए। उसने बताया कि उसके जीजा प्रताप ने आरोपियों की तरफ ईंटे फेंककर उन्हें दूर रखा लेकिन इसके बाद भी वो उस पर सरिया से प्रहार करने में कामयाब हो गए। मारपीट की इस घटना से सिविल अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed