{"_id":"5b6f394e4f1c1bf0258b4836","slug":"141534015822-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, कार चालक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, कार चालक पर केस
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर कसार मोड़ के पास हुई एक दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घायल के भाई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मांडोठी निवासी बलेराम ने कहा कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोमानी कंपनी में काम करता है। वीरवार शाम को उसका भाई ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह कसार मोड़ के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई जख्मी हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।