{"_id":"5a60fb904f1c1b90268b518d","slug":"141516305296-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता युवती को युवक सहित किला जफरगढ़ रेलवे स्टेशन से किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लापता युवती को युवक सहित किला जफरगढ़ रेलवे स्टेशन से किया काबू
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
घर से लापता युवक, युवती काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
उप तहसील मुख्यालय के अधीन आने वाले एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस ने किला जफरगढ़ रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया है। युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में अपनी मर्जी से ही युवक के साथ जाने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने बयान के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
एक 18 वर्षीय युवती करीब आठ दिन पहले घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को ही युवती को एक युवक के साथ काबू कर लिया था। पुलिस ने युवती के चरखी दादरी कोर्ट में बयान करवा दिए और परिजनों के हवाले कर दिया। इस बारे में एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को बरामद करके कोर्ट में बयान करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।