{"_id":"59d6835e4f1c1bb0538b5e99","slug":"141507230558-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस और ट्राले में टक्कर : एक महिला सहति तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूरिस्ट बस और ट्राले में टक्कर : एक महिला सहति तीन लोगों की मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
भागलपुरी चौक पर वीरवार अल सुबह करीब तीन बजे टूरिस्ट बस और ट्रॉले में टक्कर हो गई। दोनों की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद दोनों वाहन दुकानों में जा घुसे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं करीब 50 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस राजस्थान के बीकानेर से दिल्ली जा रही थी। जब वह वीरवार अल सुबह करीब तीन बजे बेरी के भागलपुरी चौक पर पहुंची तो एक ट्रॉले से टक्कर हो गई। तेज स्पीड के कारण दोनों वाहन दुकानों में जा घुसे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से बस को दुकानों के बीच से निकाला गया। इसके बाद घायलों को बेरी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन अधिक चोटिल हुए 30 लोग ही रोहतक पीजीआई पहुंचे। इनमें से 15 लोगों को वीरवार शाम तक छुट्टी दे दी गई थी। जबकि बाकी घायलों का पीजीआई में ही इलाज चल रहा है। मृतकों में बीकानेर निवासी ममता पत्नी संजय और बस चालक अनिल पुत्र जगमाल की शिनाख्त हो पाई है। जबकि एक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई। हादसे में घायल हुए अधिकांश लोग बीकानेर और इसके आसपास के शहरों से संबंधित हैं।
घायलों को निकालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
चूंकि यह हादसा अल सुबह तीन बजे हुआ तो ऐसे में सड़क पर लोगों का आवागमन भी कम था। बेरी पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो बेरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टक्कर होने के बाद वाहनों की स्थिति इस कदर थी कि घायल यात्रियों को बाहर निकालने के लिए लोगों की कमी होने के कारण पुलिस टीम को मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को निकालने के बाद जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन
हादसा देखने जुटी भीड़
हादसे को देखने के लिए बेरी के भागलपुरी चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं बेरी से झज्जर, कोसली, रोहतक और कलानौर की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी जाम हो गए। स्कूल बसों के जाम में फंसे रहने से अधिकांश स्कूलों में बच्चे लेट पहुंचे।
छह एंबुलेंस से घायलों को पीजीआई में भिजवाया
हादसे में घायल हुए लोगों को छह एंबुलेंस से पीजीआई में भर्ती करवाया गया। बेरी की एंबुलेंस के चालक का कहना है कि हादसे के बाद अस्पताल में भीड़ हो गई थी। घायलों को पीजीआई रेफर करने के लिए तीन एंबुलेंस तो झज्जर से, एक एंबुलेंस दूबलधन, एक छारा से और एक बेरी सामान्य अस्पताल की एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
चौक पर बनी चारों दुकानें क्षतिग्रस्त
टूरिस्ट बस और ट्रॉले की टक्कर के बाद चौक पर बनी चारों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। मालिक दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों वाहनों की स्पीड ज्यादा थी, जिससे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन दुकानों में घुस गए। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था और जैसे ही वाहनों के टक्कर होने की आवाज सुनाई दी तो वह बाहर निकलकर आया। उसने देखा कि बस में यात्री चिल्ला रहे थे और बाद में सूचना पुलिस को दी गई। चौक पर इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, जिससे दुकानों में नुकसान हो चुका है।
ये लोग हुए हादसे में घायल
बीकानेर निवासी शुभनारायण, कालू राम, गोपीराम, सुरेश, सोनू, कालूराम पुत्र बिकाराम, कृष्ण, मंजू, कुलदीप, रविंद्र, अमित, भिवानी निवासी रविंद्र, राजेश, विधि, बीकानेर निवासी सुरभि, वैशाली, अकरम, श्याम सुंदर, काली चरण, रमित, विक्रम, उमेश, हितेश, मनोज, प्रवीन, मगन, कमल कुमार जैन, सबीर, सुरेश, दिनेश, भवन लाल, मुक्कल, सत्यनारायण, राजीव, अशोक, अनिल जैन, दिल्ली निवासी कमल, बीकानेर निवासी चुघा, चुरू निवासी ऊबनेश, नसीर, सज्जन, प्रभाकर, अनिल, कुसुम, कर्ण, अशोक, संगीता, रमेश, कोमल, मनेर हुसैन उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती हुए। यहां से प्राथमिक उपचार देकर कुछ घायलों को तो छुट्टी मिल गई और कुछ घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
वर्जन
वीरवार अल सुबह हाई स्कूल चौक पर एक टूरिस्ट बस और ट्रॉले में टक्कर होने की सूचना मिली थी। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले दो लोगों की शिनाख्त हुई है और एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बस में सवार यात्री सत्यनारायण की शिकायत पर ट्रॉले के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक ममता का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- सत्यवीर, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी
- अलसुबह करीब तीन बजे हुआ हादसा, तेज रफ्तार में थे दोनों वाहन
- मरने वालों में एक बस का चालक शामिल
- बस की खिड़कियां तोड़कर निकाले घायल लोग
- बेरी से झज्जर, कोसली, रोहतक और कलानौर जाने वाले रास्ते हुए जाम