{"_id":"59bd89ac4f1c1b20688b4fb3","slug":"141505593772-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज मैन गेट पर छात्र के साथ की युवकों ने मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज मैन गेट पर छात्र के साथ की युवकों ने मारपीट
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के मैन गेट पर छात्र से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जनता कॉलेज के सामने शनिवार सुबह कुछ युवकों ने एक छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में छात्र को गंभीर चोटें आई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए है।
शहर निवासी छात्र प्रदीप ने बताया कि शनिवार सुबह वह कॉलेज के अंदर क्लास रूम में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन आया। प्रदीप ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उसे कॉलेज के मेन गेट पर आने की बात कही। प्रदीप ने बताया कि इतना कहकर उक्त शख्स ने फोन काट दिया। प्रदीप ने बताया कि जब वह कॉलेज के गेट पर पहुंचा तो वहां घात लगाए कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाकर छात्र के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे।