फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   साढ़े 9 माह बाद पकड़ा गया मिलावटी तेल बेचने का पांचवां आरोपी, रिमांड पर लेने के बाद भेजा जेल

साढ़े 9 माह बाद पकड़ा गया मिलावटी तेल बेचने का पांचवां आरोपी, रिमांड पर लेने के बाद भेजा जेल

Thu, 29 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
साढ़े 9 माह बाद पकड़ा गया मिलावटी तेल बेचने का पांचवां आरोपी, रिमांड पर लेने के बाद भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिल्ली रोड स्थित शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पर मिलावटी तेल का कारोबार करने के पांचवें आरोपी को साढ़े नौ माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल स्टाफ ने पंप संचालक के बेटे अतुल को गुप्त सूचना के आधार पर गांव लोहरवाड़ा के समीप से गिरफ्तार किया। वह मामला दर्ज होने के बाद से ही दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग ले रहा था। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान किया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मिलावटी तेल के कारोबार में सोनीपत निवासी खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया का नाम भी जांच में सामने आया था। इसके तत्काल बाद आरोपी पर सदर पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ था तो वहीं, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई गई थी। पुलिस देवेंद्र दहिया को कुछ माह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीएम फ्लाइंग द्वारा पकड़े गिरोह में सदर थाना पुलिस ने पांच नामजद पर केस दर्ज किया था। इनमें से पुलिस चार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पांचवां आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अतुल कुछ देर बाद लोहरवाड़ा गांव से होकर गुजरने वाला है। इस आधार पर स्पेशल सेल प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ने अपनी टीम सहित अतुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

स्पेशल सेल प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान अतुल ने बताया कि वह पिछले कई माह से दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रहा था। उसने वहां किराये पर कमरा ले रखा है और मुखर्जी नगर में वह कोचिंग लेता था। शमशेर सिंह ने बताया कि अतुल ने बताया कि मिलावटी खेल का कारोबार पकड़े जाने से कुछ समय पहले ही उनकी देवेंद्र दहिया से मुलाकात हुई थी और एक बार पहले भी उन्होंने मिलावटी तेल का टैंकर पेट्रोल पंप पर मंगवाया था। आरोपी के कबूलनामे और रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
सीएम फ्लाइंग ने गत 11 फरवरी की रात समसपुर गांव समीप स्थित शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा था। जब टीम यहां पहुंची तो एक टैंकर से तेल निकालकर टैंकों में डाला जा रहा था। सीएम फ्लाइंग ने टैंकर से संबंधी दस्तावेज मांगे तो पंप संचालक और कैंटर संचालक पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने इस संबंध में पंप संचालक, उसके बेटे, सेल्समैन, कैंटर चालक व खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ कोमोडिटी एस्सेंशियल एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस इससे पहले ही इस मामले के आरोपी कुलदीप, देवेंद्र दहिया, कुलदीप और धर्मेंद्र को काबू कर चुकी है। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा पंप से लिए सैंपलों की रिपोर्ट भी कुछ माह पहले ही नेगेटिव आई थी।

पुलिस ने पंप संचालक के बेटे अतुल को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। - अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता


हमने गुप्त सूचना के आधार पर अतुल को लोहरवाड़ा गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पिछले कई माह से वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। अतुल वहां कोचिंग भी लेता था। - शमशेर सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed