फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   श्रमिक मौत मामले में दो पर केस दर्ज, आरोपी फरार

श्रमिक मौत मामले में दो पर केस दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 10 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक मौत मामले में दो पर केस दर्ज, आरोपी फरार
श्रमिक की हत्या के आरोप में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

बादली। दरियापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर वीरवार को श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

एक ईंट भट्ठे पर वीरवार की देर शाम रामबालक (56) की हत्या कर दी गई थी। रामबालक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। देर शाम उसका झगड़ा भट्ठे पर ही साजन और रमन के साथ हो गया। झगड़े में दोनों ने मिलकर रामबालक पर लाठियों हमला कर दिया। हमले में रामबालक को गहरी चोटें आई। जिस गंभीर हालत में दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबालक की पत्नी शोभा देवी के शिकायत पर पुलिस ने साजन और रमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शोभा देवी ने बताया कि दोनों ने मिलकर रामबालक की पहले तो बुरी तरह से पिटाई की और बाद में लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साजन और रमन फरार हो गए। शोभा देवी के अनुसार रामबालक के साथ उन्होंने पहले की झगड़ा किया था जबकि दोनों के बीच कोई किसी तरह का लेन-देन भी नहीं था। एक ही ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद भी दोनों रामबालक से रंजिश रखते थे। पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीभगवान के अनुसार शोभा देवी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। राव तुलाराम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed