फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिल्ली में क्रांति गैंग के बदमाशों के एनकाउंटर से हरियाणा पुलिस को भी मिली राहत

दिल्ली में क्रांति गैंग के बदमाशों के एनकाउंटर से हरियाणा पुलिस को भी मिली राहत

Sun, 10 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में क्रांति गैंग के बदमाशों के एनकाउंटर से हरियाणा पुलिस को भी मिली राहत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
एक लाख के इनामी बदमाश राजेश भारती और संजीत बिदरो की मौत के बाद बेशक झज्जर पुलिस को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी भी 20 मोस्ट वांटेड खुले घूम रहे हैं। इन मोस्ट वांटेड में दो लाख का एक, एक लाख के छह, 50 हजार के 14 और दस हजार का इनामी एक बदमाश शामिल है।
खुद को क्रांतिकारी बताते है गिरोह में शामिल बदमाश
क्रांति गैंग दिल्ली एनसीआर का ऐसा गिरोह है, जिसके बदमाश खुद को क्रांतिकारी बताते हैं। ये कहते हैं कि लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों, देशद्रोहियों, सट्टे बाजों व भ्रष्टाचारियों को खत्म करना उसका उद्देश्य हैं। इस गिरोह का सरगना हरियाणा का राजेश कंडेला भारती था। खास बात ये कि ये बदमाश वारदात करने के बाद घटनास्थल पर एक लेटर छोड़ देते हैं। जिसमें लिखा होता है ... हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ अगर फैसला जंग से हैं तो जंग ही सही।
विज्ञापन

झज्जर जिले दोनों बदमाशों ने मांगी थी मंथली
6 अगस्त की देर शाम को इस गिरोह ने गांव भापड़ोदा स्थित धर्मकांटा संचालक ईश्वर से गन प्वाइंट पर एक लाख रुपये मंथली मांगी और आसपास के उद्योगपतियों के कांटेक्ट नंबर मांगे थे। इस वारदात में राजेश, संजीत बिदरो, महेश व एक अन्य शख्स शामिल था। महेश को पुलिस ने पिछले कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। अन्य बदमाशों के हाथ न आने पर जिला पुलिस ने उन पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। अब संजीत व राजेश का भी दिल्ली में एनकाउंटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एक और दो लाख के ईनामी बदमाश
-नाम राज्य/जिला ईनाम
राजीव उर्फ बॉबी नई बस्ती दो लाख
अशोक उर्फ शोक ी नीलोठी एक लाख
सुनील लाला माजरा एक लाख
प्रदीप बबलू नजफगढ़ एक लाख
ईश्वर उर्फ पाली दूबलधन एक लाख
रिंकू उर्फ लीला सांपला एक लाख
संजीव मोनू गोयला कलां एक लाख
50 हजार के ईनामी बदमाश
सुरेंद्र उर्फ चीता जींद (हरि) 50 हजार
अमिताभ उर्फ मोनू निवासी दिल्ली 50 हजार
विनोद भिवानी 50 हजार
जितेंद्र बेरी 50 हजार
रवींद्र भोला दिल्ली 50 हजार
अजय खरखोदा 50 हजार
जितेंद्र गोगी दिल्ली 50 हजार
आरती राजस्थान 50 हजार
सुकेश ढाकला झज्जर 50 हजार
मनोज झज्जर 50 हजार
हितेश रेवाड़ी 50 हजार
परमिंद्र उर्फ टिंकू दिल्ली 50 हजार
कर्मबीर दिल्ली 50 हजार
कालू उर्फ नान्हा दिल्ली 50 हजार
दस हजार का ईनामी
जगबीर उर्फ बच्चू ईस्सरहेड़ी 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed