फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आयकर विभाग की टीमों ने डेढ़ दर्जन ठिकानों पर की छापामारी

आयकर विभाग की टीमों ने डेढ़ दर्जन ठिकानों पर की छापामारी

Thu, 24 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने डेढ़ दर्जन ठिकानों पर की छापामारी
80 गाड़ियों में आए आयकर विभाग ने शहर में मारे छापे
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर रात तक टीमें खंगालने में जुटी रही रिकॉर्ड, सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बुधवार को आयकर विभाग अधिकारियों की टीमों ने बड़े पैमाने पर शहर में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापामारी की। आयकर विभाग की टीमों के निशाने पर ऑयल मिल संचालक और मार्बल स्टोर संचालक रहे। टीमों में महिला आयकर अधिकारी भी शामिल थी। इसे लेकर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों और व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा। टीम के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नकदी व आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
आयकर विभाग की अलग- अलग क्षेत्रों से आई टीमों ने शहर में बड़े पैमाने पर मिलों, फैक्ट्रियों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। दोपहर के समय आयकर विभाग अधिकारियों की करीब 80 गाड़ियां शहर पहुंची। सभी टीमों ने एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी। पुरानी काठमंडी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन टीमों ने एकसाथ अलग-अलग प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इससे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर की पुरानी अनाज मंडी, चिड़िया मोड़ व कलियाणा रोड स्थित ऑयल मिलों पर छापामारी की गई। अधिकारियों ने इन मिलों की आय से संबंधित पूरा रिकार्ड खंगाला तथा कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए। कुछेक मिल संचालक तो टीम आने की सूचना पाकर शहर से ही फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो पुराना शहर क्षेत्र से टीम को नकदी सहित दस्तावेज भी बरामद किए है। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आयकर संबंधी कागजात आदि की जांच की गई। इस प्रकार अधिकारियों की टीम ने शहर में करीब 18 ठिकानों पर छापामारी की। इसे लेकर व्यवसायियों व कारोबारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। चरखी दादरी डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस की ओर से टीम अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया गया। डीएसपी ने किसी प्रकार की नकदी व अन्य सामान की बरामदगी करने से इंकार किया है। वहीं, आयकर विभाग की टीमें देर रात तक विभिन्न प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के बाद अब आयकर विभाग का छापा
पिछले माह ही सीएम फ्लाइंग ने भी शहर की ऑयल मिलों पर छापामारी कर अनियमितताएं पकड़ी थीं। वहीं, इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने अवैध गोदामों का भी भंडाफोड़ किया था। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अनियमितताएं मिलने पर मिल संचालकों पर जुर्माना भी ठोंका था। इससे पहले भी पिछले एक साल में तीन दफा छापामारी के दौरान मिल संचालकों की अनियमितताएं पकड़ में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हम केवल ईडी टीमों का सहयोग कर रहे हैं। जांच अभी जारी है और अब तक क्या सामने आया है इस बारे में तो आयकर विभाग के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं। - सुरेश हुड्डी, डीएसपी हेडक्वार्टर दादरी


पफोटो 24
पुरानी अनाज मंडी में पहुंची आयकर विभाग की टीमें।
फोटो 25
प्रतिष्ठान के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी।
फोटो 26
आयकर विभाग की टीमों के साथ पुरानी अनाज मंडी पहुंची पुलिस टीम।
फोटो 27
कनीना रोड स्थित एक मिल के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed