{"_id":"5bd22d98bdec2204de7404c5","slug":"121540500888-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनाझपटी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनाझपटी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीनाझपटी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ भोला निवासी गांव वजीराबाद थाना बनूढ़ जिला पटियाला (पंजाब) व दलजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी देवी नगर थाना बनूढ़ जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हेें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने 17 जनवरी को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी आरोपी ने लालकुर्ती अंबाला छावनी के नजदीक से उसका पर्स छीन लिया है जिसमें मोबाइल फोन, गहने व अन्य दस्तावेज थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी और इस मामले की जिम्मेदारी सीआईए-1 को सौंपी गई थी।
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगू निवासी गांव बब्याल थाना महेशनगर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गौतम निवासी वाल्मीकि बस्ती रामबाग रोड अंबाला छावनी ने 21 मार्च को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 मार्च को आरोपी मंगू स्कूटर चालक ने लापरवाही व तेज गति से स्कूटर चलाते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर अंबाला छावनी के नजदीक उसकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया और उसके मित्र विक्रम उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कूटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।