{"_id":"5ba3f3cd867a557f015d255a","slug":"121537471437-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी गाड़ी पर ऑयल गिरा है कहकर गाड़ी से चुराया लैपटॉप और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपकी गाड़ी पर ऑयल गिरा है कहकर गाड़ी से चुराया लैपटॉप और मोबाइल
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी गाड़ी पर ऑयल गिरा है कहकर गाड़ी से चुराया लैपटॉप और मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। आपकी गाड़ी पर ऑयल गिरा है, यह कहकर एक शख्स ने सेक्टर-6 निवासी एक व्यक्ति की गाड़ी से लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर को दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-6 मोड़ के नजदीक हुई। शहर पुलिस को शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता सेक्टर-6 निवासी अजय दलाल ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार को वह अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर नागरिक अस्पताल की ओर से सेक्टर-6 अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह रोहतक रोड पर सेक्टर-6 मोड़ के नजदीक पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति उसकी गाड़ी की तरफ आया और उसे रुकवाते हुए कहा कि आपकी गाड़ी के बंपर पर इंजन ऑयल गिरा हुआ है। यह सुनकर उक्त व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरा और बंपर पर ऑयल को देखने लगा। मौका पाते ही उक्त शख्स ने गाड़ी के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए और रफू चक्कर हो गया। जबकि गाड़ी मालिक अजय ने देखा कि गाड़ी के बंपर पर किसी तरह का कोई ऑयल नहीं गिरा था। चोरी हुआ सामान गाड़ी की पिछली सीट पर रखा गया था। अजय ने उसी दौरान आसपास उक्त शख्स को तलाश किया मगर कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार उसने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।