फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   क्षेत्र में लुटेरों का तांडव, चार दिन में की लूट की पांच वारदात

क्षेत्र में लुटेरों का तांडव, चार दिन में की लूट की पांच वारदात

Thu, 13 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में लुटेरों का तांडव, चार दिन में की लूट की पांच वारदात
क्षेत्र में लुटेरों का तांडव, चार दिन में की लूट की पांच वारदात
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इलाके में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पुलिस से बेखौफ लुटेरे बीते चार दिनों में लूट की पांच वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीती रात को भी गांव जसोरखेड़ी के खेत में चार युवकों ने गन प्वाइंट पर किसान से बाइक, मोबाइल व नकदी छीन ली। इसके बाद मारपीट कर कोठड़े में बंद कर फरार हो गए। लगातार हो रही छीना झपटी, लूट की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खुल रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदातों को सुलझा लिया जाएगा।
दरअसल, गांव जसोरखेड़ी का निवासी जगदीश खेती बाड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद भैंसरू रोड स्थित अपने खेतों में चला गया। जब वह खेत में बने कोठड़े (कमरे) में विश्राम कर रहा था तो इसी दौरान चार युवक भीतर आ गए। जगदीश के मुताबिक, उक्त चारों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और कपड़े से हाथ पांव बांध दिए। बदमाशों ने जेब में रखे 700 रुपये, मोबाइल व हाथ में बंधी घड़ी निकाल ली। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवकों ने पिस्तौल तान दी। मारपीट कर बदमाशों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर खड़ी उसकी बाइक भी लेकर फरार हो गए। युवक पैदल आए या किसी वाहन से आए, उसे मालूम नहीं। बुधवार की सुबह जब किसान खेत में गए तो उसे कमरे से बाहर निकाला जा सका। उधर, सूचना मिलते ही आसौदा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बुधवार देर शाम तक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


चार दिन में ये पांच वारदात
वारदात नंबर-1 : आठ सितंबर की रात दिल्ली से से ड्यूटी कर घर लौट रहे डीघल निवासी राहुल के साथ रोहतक-दिल्ली रोड पर पारले फैक्टरी के साथ वारदात हुई। तीन बदमाश गन प्वाइंट पर उससे मोबाइल, पर्स व बाइक छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात नंबर-2 : 9 सितंबर की रात झज्जर रोड पर डाकखाने के पास दिनेश व अमित से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर दो लाख की नकदी छीनी। दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे दोनों भाई। बदमाशों ने पहले धक्का देकर बाइक गिराई, फिर वारदात को अंजाम दिया।
वारदात नंबर-3 : 10 सितंबर की सुबह माजरा गांव के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर छुछकवास निवासी वेदप्रकाश से गेहूं से भरा टैंपो छीना। वेदप्रकाश को सुनसान जगह छोड़ गए थे बदमाश। उक्त गाड़ी बुधवार को भिवानी में मिल गई, लेकिन न तो अनाज मिला और न ही बदमाशों का सुराग मिल पाया है।
वारदात नंबर-4 : 11 सितंबर की सुबह करीब छह बजे दुल्हेड़ा स्थित आशानंद आशिया धाम में तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने धाम के महंत महावीर नाथ के सिर में पिस्तौल का बट मारा और मोबाइल व 35 हजार की नकदी छीन ली। इसके बाद महंत को कमरे में बंद कर भाग गए।

वारदात नंबर-5 : 11 सितंबर की रात को जसोरखेड़ी में किसान जगदीश से मारपीट कर बाइक, मोबाइल व नकदी छीनी गई।
एक भी नहीं सुलझी
क्षेत्र में जब भी लूट की वारदातें हुई हैं। एक नहीं लगातार कई हुई हैं। हाल ही में चार दिनों में हुई लूट की इन पांच वारदातों में से तीन वारदातों सदर थाना क्षेत्र और दो सिटी थाना क्षेत्र में हुई हैं। इनमें से एक भी वारदात सुलझ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed