{"_id":"5a9c4b374f1c1bc65c8b579f","slug":"121520192311-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कार चालक की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
गुभाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना बीती रात की है। मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव बामड़ौला निवासी दुष्यंत के रूप में हुई।
रात अपने गांव बामड़ौला जा रहा था तो गुभाना और गंगड़वा गांव के बीच एक मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। ऐसे में दुष्यंत को गंभीर चोटें आई जिसे राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। मगर बीच रास्ते में दुष्यंत ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दुष्यंत चार भाइयों मेें सबसे छोटा था और कांट्रेक्टर के तौर पर काम करता था। दुष्यंत की शादी गुभाना गांव में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। रात को घटना की सूचना मिलते ही बामड़ौला सहित गुभाना के ग्रामीण भी पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्यंत अपनी निशान टेरेनो गाड़ी से गांव वापस जा रहा था तो संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गुभाना और गंगड़वा के बीच जब जगह पर हादसा हुआ है वहां काफी खतरनाक मोड़ है और आए दिन कोई न कोई बड़ा या छोटा हादसा होता रहता है। ऐसे में गुभाना, गंगड़वा और लुकसर के ग्रामीणों ने मोड़ को सही ढंग से संतुलित किए जाने की मांग भी की है।
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
गांव बामड़ौला जा रहा था युवक, गुभाना और गंगड़वा के बीच मोड़ पर हुआ हादसा