फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पारिवारिक विवाद में महिला सहित चार घायल, रेफर

पारिवारिक विवाद में महिला सहित चार घायल, रेफर

Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में महिला सहित चार घायल, रेफर
पारिवारिक विवाद में महिला समेत चार घायल, रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव पातुवास में वीरवार शाम दो पक्षों में हुए पारिवारिक विवाद में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भिवानी रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में एक पक्ष से तीन तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ है। दोनों पक्षों से घायलों के फिलहाल बयान दर्ज नहीं हो पाए है।

सिविल अस्पताल पहुंचे पातुवास निवासी एक पक्ष से घायल मदन ने बताया कि वीरवार शाम उनकी परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे, उसकी पत्नी लक्ष्मी व बेटे जितेंद्र को चोटें आई। आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। इस झगड़े में दूसरे पक्ष से बिट्टू नामक युवक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed