{"_id":"5ca500d6bdec221468052820","slug":"11554317526-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के खाना खाकर सोने के बाद युवती ने घर से निकल श्यामसर तालाब में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों के खाना खाकर सोने के बाद युवती ने घर से निकल श्यामसर तालाब में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। मानसिक रूप से परेशान छोटी बाजारी निवासी एक युवती ने मंगलवार रात श्यामसर तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी। उसका शव बुधवार सुबह करीब नौ बजे तालाब से निकाला गया। युवती परिजनों के खाना खाकर सोने के बाद घर से निकली थी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी दादरी और सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने अस्पताल में पहले शव का और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। युवती एक बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार छोटी बाजारी निवासी शहर के एक कॉलेज की बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। पिछले कई सालों से दादरी शहर की छोटी बाजारी में ही रह रहा है। युवती के पिता मक्खन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं मिली। इसके बाद उसे घर में खोजा गया लेकिन नहीं मिली। परिवार के सभी सदस्यों को उठाकर मामले से अवगत कराया। मृतका के पिता ने इसी दौरान देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना भी दी और अपने स्तर पर पूजा की तलाश की। परिजनों ने रातभर रेलवे स्टैंड और बस स्टैंड सहित शहर की सड़कों की खाक छानी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब परिजन श्यामसर तालाब पहुंचे तो वहां बुर्जी के समीप एक चुन्नी पड़ी मिली। परिजनों ने पूजा की चुन्नी को पहचान लिया और अनहोनी का अंदेशा होने पर अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। रिंपी फौगाट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवती का शव बुधवार सुबह करीब नौ बजे तालाब से बाहर निकाला। इससे पहले मौके पर सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह और डीएसपी दादरी रमेश कुमार भी पहुंच गए थे। पुलिस ने तालाब से बाहर निकालने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी की।
आधे घंटे तक मौके पर डटी रही पुलिस टीमें
मृतका के पिता ने पुलिस बयान में बताया कि उसकी बेटी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार रात उसने सुसाइड कर लिया। वहीं, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एफएसएल और सिटी थाना प्रभारी की टीम श्यामसर तालाब पहुंची। यहां पुलिस टीमें करीब 30 मिनट तक रुकी और इस दौरान तालाब के आसपास और बुर्जी का निरीक्षण भी किया। मृतका के घर से तालाब की दूरी करीब 800 मीटर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हर साल श्यामसर तालाब में डूबने से एक मौत का मामला सामने आ जाता है। जिला प्रशासन ने इसके बावजूद सुरक्षा के यहां कोई प्रबंध नहीं कर रखे। कूड़ा बीनने वाले छोटे-छोटे बच्चे तालाब की पौड़ियों तक बेरोक-टोक आते-जाते हैं। पहले तो लोग उन्हें भगा देते थे लेकिन झगड़ा की नौबत आने पर अब लोग भी गुरेज करने लगे हैं। वहीं, बुधवार को भी कूड़ा बीनने वाले दो बच्चे करीब आधे घंटे तक सबसे निचली सीढ़ी तक जा पहुंचे लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
फिलहाल यह मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने मृतका के पिता मक्खन सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। मृतका मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। - दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी