फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी

संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी

Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी
गांव जौंधी के घर से आभूषण और 20 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जौंधी गांव में रात के समय चोरों ने एक मकान में घुसकर संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषणों और 20 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जौंधी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वीरवार की रात वह अपने परिवार सहित अपने
घर पर सो रहा था। रात को करीब 1:30-2:00 बजे उसे शोर सुनाई दिया। जब उसने नीचे आकर देखा तो घर का कमरा खुला हुआ था और संदूक व अलमारी के ताले तोड़े हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उसने सामान चैक किया तो पता चला कि चोर उसके घर से सोने के 5 जोड़ी बाले, 5 अंगूठी, 2 लोंग, 2 कड़े, 2 चैन, 1 गले का हार, 1 लोकेट व 15 चांदी के सिक्के, 4 जोड़ी पाजेब, 4 चुटकी के अलावा 20 हजार रुपये चोरी करके ले गये। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। लेकिन चोरों का फिलहाल तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

वर्जन
चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed