फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक चालक से लूटपाट के चौथे आरोपी को काबू कर पुलिस ने लिया रिमांड पर

ट्रक चालक से लूटपाट के चौथे आरोपी को काबू कर पुलिस ने लिया रिमांड पर

Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक से लूटपाट के चौथे आरोपी को काबू कर पुलिस ने लिया रिमांड पर
ट्रक चालक से लूटपाट करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। मंदोली के समीप करीब एक माह पहले ट्रक चालक से लूटपाट करने के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान मकड़ाना निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है।

स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को हिसार जिले के पुढी-शामन निवासी ट्रक चालक कृष्ण मंदोली रोड से गुजर रहा था। पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के आगे चल रहे ट्रैक्टर से कुछ सामान गिरा तो कृष्ण ट्रक रोककर चालक की सामान उठाने में मदद करने लगा। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां आए और केबिन से पर्स व नकदी निकालकर फरार हो गए। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि चौथे आरोपी जोगेंद्र पुलिस के हत्थे वीरवार को चढ़ा। शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया। फिलहाल वारदात का पांचवां आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed