फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चंडीगढ़ के व्यापारी को बहादुरगढ़ में निर्ममता पूर्वक पीटकर किया गंभीर रूप से घायल

चंडीगढ़ के व्यापारी को बहादुरगढ़ में निर्ममता पूर्वक पीटकर किया गंभीर रूप से घायल

Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के व्यापारी को बहादुरगढ़ में निर्ममता पूर्वक पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में स्थित हरियाणा पर्यटन विभाग के पेट्रोल पंप गोरैया पर डीजल की पूरी कीमत देने को लेकर झगड़ा होने के बाद तेज गति गाड़ी दौड़ाने वाले चंडीगढ़ के युवा व्यापारी और उसके साथी को बाइक पर सवार तीन युवकों ने जमकर धुना। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक ने पंप से भागने के बाद रास्ते में एक स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया और पीछे से बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने हादसे के बाद चालक को भागता देख उसे कुछ दूरी पर जाम में पकड़कर धुन दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया और एक फरार हो गया।

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 निवासी अभिनव वीरवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी ऑडी गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए बहादुरगढ़ के गोरैया पेट्रोल पंप पर पहुंचा। अभिनव ने पंप ऑपरेटर को अपनी गाड़ी में 300 रुपये का डीजल डालने को कहा। गाड़ी के मीटर में डीजल की सूई नहीं उठी। इस पर उसने एतराज जताया और दोबारा से पेट्रोल पंप कर्मचारी को 300 रुपये का डीजल डालने के लिए कहा। कर्मचारी ने दोबारा 300 रुपये का डीजल डाला तो अभिनव ने कहा कि अब वह पैसे नहीं देगा क्योंकि पहली बार उसकी गाड़ी में डीजल नहीं डाला गया था। अब दूसरी बार में गाड़ी की सूई ने बताया है डीजल डाला गया है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देने की बात कहकर गाड़ी तेज गति से भगा ली।
विज्ञापन

पेेट्रोल पंप कर्मचारी संदीप कुमार ने बाइक से उसका पीछा किया। संदीप के मुताबिक नाहरा-नाहरी मोड़ के नजदीक गाड़ी चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके पैर पर चोट भी आई है। संदीप का कहना है कि कुछ ही दूर चलने पर एक स्कूटी को ऑडी गाड़ी की टक्कर लगी। इसके बाद भी चालक गाड़ी को भगाता हुआ दिल्ली की तरफ ले गया। इस पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी को टीकरी बॉर्डर पर भीड़ में फंसने पर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तीन-चार युवकों ने पहले अभिनव को खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला और जमकर पिटाई शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद बाइक सवार तीन युवकों को उक्त युवकों ने जमकर पीटा। एक युवक ने अभिनव का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। जमकर लात-घूंसे भी मारे। गाड़ी में चालक अभिनव, पप्पू सिंह व राजेंद्र सिंह सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अभिनव व पप्पू सिंह को अपने साथ ले गई। पिटाई से बचने के लिए राजेंद्र सिंह भाग गया। गंभीर रूप से घायल अभिनव व पप्पू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनव को सिर व मुंह पर ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोलर प्लांट का बिजनेस करता है युवक
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 निवासी अभिनव चंडीगढ़ में ही सोलर प्लांट की कंपनी चलाता है। वीरवार को वह बिजनेस के सिलसिले में बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी आया था और शाम को वापस लौट रहा था। अभिनव के साथ गाड़ी में बैठे पप्पू सिंह ने बताया कि अभिनव की मां कर्नल हैं और उनकी चंडीगढ़ में ही पोस्टिंग है। अभिनव ने बताया कि उसकी पिटाई की गई है और गाड़ी से 15000 रुपये मोबाइल फोन गायब हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप कर्मचारी से बचने के लिए उसको गाड़ी तेज करनी पड़ी। उसे पिटाई का डर था। अगर उसे भय नहीं होता तो वह गाड़ी को नहीं भगाता और उसके साथ यह वारदात नहीं होती।

क्षेत्र विवाद में उलझी पुलिस
अभिनव की पिटाई एमआइई पुलिस चौकी के इलाके में टीकरी बार्डर पर हुई। लेकिन चौकी पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। एमआइई पुलिस की सूचना पर सेक्टर-6 चौकी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज मनोज कुमार का कहना है कि घायलों की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी।

होमगार्ड ने दिखाई हिम्मत
गाड़ी चालक और उसके साथियों को जिस समय टीकरी बॉर्डर पर पीटा जा रहा था। उस दौरान वहां सैकड़ों लोग तमाशबीन बने हुए थे। किसी ने भी अभिनव को पीटने वाले युवकों से बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। एक होमगार्ड ने हिम्मत दिखाई और हमलावरों को काबू कर अभिनव व उसके साथी को बचाया।


एक बार तेल डालने के रुपये दिए
चालक के कहने पर मैंने उसकी ऑडी गाड़ी में दो बार डीजल भरा। जिसकी कुल कीमत 600 रुपये बनती थी। पहली बार भी डीजल डाला गया, लेकिन चालक ने एक बार के पैसे देने से इंकार कर दिया और तेज गति से भागने लगा। रास्ते में स्कूटी को टक्कर लगी तो कुछ युवकों ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। गाड़ी चालक ने तेल के केवल 300 रुपये दिए हैं।
- संदीप कुमार, गोरैया पेट्रोल पंप कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed