फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चचेरे भाईयों के घर घुसे चोर, हजारों की नकदी सहित चार लाख के गहने चुराए

चचेरे भाईयों के घर घुसे चोर, हजारों की नकदी सहित चार लाख के गहने चुराए

Mon, 19 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाईयों के घर घुसे चोर, हजारों की नकदी सहित चार लाख के गहने चुराए
गांव फतेहगढ़ के दो मकानों से चार लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
फतेहगढ़ गांव में शनिवार रात चोर गिरोह ने दो चचेरे भाइयों के घर से करीब चार लाख रुपये के गहने और बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने दोनों घरों में दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोर एक घर से चोरी करीब चार लाख रुपये को तो दूसरे घर से करीब दस हजार का चांदी का सामान ले गए। पीड़ित परिवारों को गहनों के बॉक्स करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में पड़े मिले हैं। मामले की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहगढ़ निवासी नवीन पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह उसकी मां सत्यवती व छोटा भाई घर के दो कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान की दीवार फांदकर मकान में घुस आए और घर के तीसरे कमरे में रखे संदूक व अलमारियाें के ताले तोड़कर यहां रखी करीब 20 हजार की नकदी सहित करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। नवीन ने बताया कि चोरों ने घर में रखा एक सोने का हार, तीन जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने का टीका, एक नथ सहित चांदी की सात जोड़ी पाजेब, 10 चांदी के सिक्के, एक नारियल, एक चांदी का गिलास, 10 जोड़ी चांदी की चुटकी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि वारदात का पता उन्हें सुबह करीब साढ़े चार बजे लगा। जब घर के सदस्य सो कर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद उसने मामले की सूचना अपने चाचा बालकिशन को दी। नवीन ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि उसके चाचा के मकान में भी चोर घुसे थे और चांदी के कुछ गहने चोरी कयर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में नवीन के चचरे भाई कृष्ण ने बताया कि रात को उनके घर भी चोर घुसे थे और कमरे में रखे दो-तीन चांदी के सिक्के व एक जोड़ी पाजेब ले जाने में कामयाब हो पाए।
विज्ञापन

वर्जन::
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके-ए-वारदात का निरीक्षण किया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed