फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेट्रो ने बेरोजगारों को किया आगाह

मेट्रो ने बेरोजगारों को किया आगाह

Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो ने बेरोजगारों को किया आगाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ शातिर लोग युवाओं को ठग रहे हैं। ठगी की शिकायतें मिलने पर अब डीएमआरसी ने भी चिंता जताई है। डीएमआरसी ने बेरोजगार युवाओं को शातिर लोगों के झांसे में न आने को आगाह किया है।
बहादुरगढ़-मुंडका रूट पर इन दिनों मेट्रो वर्क जोर शोर से चल रहा है। अप्रैल में मेट्रो के चलने की संभावना है। दिल्ली और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कुछ शातिर लोगों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ये शातिर लोग बेरोजगार युवाओं को दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे हैं। बेरोजगारी के चलते युवा भी इनकी बातों में आ रहे हैं। नौकरी दिलाने या फार्म भरने के नाम पर युवाओं से रुपयों की ठगी की जा रही है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी में भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: कंप्यूटरीकृत होती है और उम्मीदवार का चयन उसकी योग्यता के आधार पर होता है। इसके अलावा डीएमआरसी में नौकरी का कोई दूसरा तरीका नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वह गैर कानूनी है। वे युवाओं को गुमराह करके उन्हें धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन

लगा दिए नोटिस
लोगों को जागरूक करने के लिए डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट व कंस्ट्रक्शन साइट्स के आसपास नोटिस लगा दिए हैं। इनमें युवाओं को ऐसे लोगों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। उक्त नोटिस पर डीएमआरसी के प्रमुख नंबर अंकित हैं। अधिकारियों का कहना है कि युवा जागरूक रहें यदि कोई डीएमआरसी में नौकरी दिलाने का दावा करता है तो उसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed