{"_id":"5a66482a4f1c1b6c268b5e96","slug":"11516652586-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
गुभाना गांव में सोमवार को एक युवती ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मामले की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ से एएसपी लोकेंद्र सिंह और सदर थाना प्रभारी जसबीर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। पुलिस मौत के सही कारणों की जांच करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गुभाना गांव की युवती मीनाक्षी का विवाह दिल्ली के दिचाऊं कलां गांव में हुआ था मगर करीब तीन माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद मीनाक्षी काफी तनाव में रहने लगी। परिजनों के अनुसार मीनाक्षी को उसकी ननंद भी परेशानी करती थी जिसे न तो घर में घुसने देती थी और न उसके बच्चे को। परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ससुराल में भी मीनाक्षी को रहने नहीं दिया जाता था और इसी के चलते वह अपने मायके में रहती थी। जांच के लिए एएसपी लोकेंद्र मृतक युवती के घर गुभाना गांव पहुंचे और जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा।
युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड