फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   समझौता कराने के बहाने से ले गए छात्र को लाठी डंडो से पीटा, मामला दर्ज

समझौता कराने के बहाने से ले गए छात्र को लाठी डंडो से पीटा, मामला दर्ज

Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
समझौता कराने के बहाने से ले गए छात्र को लाठी डंडो से पीटा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
तीन माह पहले हुई कहासुनी के मामले में समझौता कराने के बहाने से लेकर गए अपने साथ लेकर गए युवकों द्वारा लाइनपार निवासी एक छात्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के बाद युवक घायल छात्र को सांपला के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। जिसे राहगीरों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी जतिन ने बताया है कि वह मंगलवार सायं करीब साढ़े चार बजे अपने घर से घूमने के लिए निकला था। वह बराही ड्रेन के पास ही पहुंचा था कि उसके पास दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और कहने लगे कि तीन महीने पहले मोहित जून के साथ तेरी कहासुनी हुई थी। आज उस मामले में तुम्हारा समझौता कराएंगे। इसके बाद वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। दोनों युवक उसे सेक्टर-6 और 2 के पास स्थित सिटी पैलेस के सामने लेकर पहुंचे। यहां पर पहले से मौजूद मोहित जून व उसके साथ 10-12 अन्य लड़के खड़े थे, जिनमें से एक लड़का निशांत अहलावत था। जतिन ने बताया है कि मोहित के हाथ में बर्फ तोड़ने वाला सुआ था। जबकि निशांत अहलावत के हाथ में डंडा था। दोनों ने मिलकर उसके हाथों और पैरों पर खूब डंडे मारे।
विज्ञापन

बीच-बचाव में युवक आए तो बाइक पर बैठाकर सांपला की ओर ले गए
जतिन ने बताया कि मौके पर मौजूद मोहित निवासी पटेल नगर व आकाश निवासी लाइनपार जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दो लड़के उसे बाइक पर बैठाकर सांपला की तरफ ले गए और वहां छोड़ दिया। जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अबकी बार तो बच गया है, आगे नहीं छोड़ेंगे। राहगीरों ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी सभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed