{"_id":"5c86c9b3bdec22142773a4aa","slug":"111552337331-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों का आरोप: जेल से ही सेठी ने करवाई केके की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों का आरोप: जेल से ही सेठी ने करवाई केके की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों का आरोप : जेल से ही सेठी ने करवाई केके की हत्या
झज्जर। पूर्व स्कूल निदेशक केके गुलिया का मर्डर जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी ने करवाया है। ये आरोप केके गुलिया ने परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में लगाया है। जिसके आधार पर सेठी व पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। केके की हत्या के पीछे परिजनों ने वजह बताई है कि साढे़ तीन साल पूर्व झज्जर की कोर्ट परिसर पार्किंग में सेठी के गुर्गों के साथ किसी बात पर केके के भतीजे का विवाद हो गया था। जिसके बाद केके ने अपने दोस्तों के साथ सेठी के गुर्गों की पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। जिसके बाद से केके के प्रति सेठी रंजिश रख रहा था। रंजिश में सेठी ने जेल से ही अपने गुर्गों को भेजकर केके की हत्या करवाई है।
सीआईए रोहतक ने किया था आगाह
सीआईए रोहतक की टीम ने किसी मामले में सेठी गैंग के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने कबूला था कि कारौर के बाद उन्हें झज्जर के एक स्कूल निदेेशक की हत्या करनी थी लेकिन इससे पहले ही सीआईए के हत्थे चढ़ गए। जिसके बाद सीआईए रोहतक ने केके गुलिया को बुलाकर इस बारे में आगाह किया था कि उसकी जान को खतरा है।
-सेठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी से पूछताछ के लिए झज्जर पुलिस प्रोडक्शन पर लाएगी। जिसके लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस के आवेदन पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किए हैं कि बुधवार को सेठी झज्जर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
मृतक केके गुलिया के परिजनों के बयान पर दुलीना जेले में बंद बदमाश नरेश उर्फ सेठी व पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जाएगी। परिजनों ने साढे़ तीन साल पूर्व पार्किंग में हुआ विवाद को हत्या की वजह बताया है।
कुलदीप, एसएचओ, सिटी थाना झज्जर।