फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नेपाल बार्डर से रोहतक ले जाई जा रही चरस झज्जर में पकड़ी

नेपाल बार्डर से रोहतक ले जाई जा रही चरस झज्जर में पकड़ी

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर से रोहतक ले जाई जा रही चरस झज्जर में पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सीआईए टीम ने नेपाल बॉर्डर से तस्करी करके लाई जा रही करीब पांच लाख रुपये की चरस के साथ दस साल की सजा पाने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमानत पर आने के बाद से हरियाणा में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। सीआईए आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी पर झज्जर के अलावा रोहतक, हांसी में भी नशा तस्करी के केस दर्ज है। सीआईए टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक के गांव चिड़ी निवासी सतनारायण गुरुग्राम की ओर से चरस लेकर रोहतक जाएगा। जिस पर टीम ने गुरुग्राम रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पास पुलिस नाका लगाकर एक कार को रुकवाया। कार चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सतनारायण बताया। जिस पर टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से चरस बरामद हुई। बरामद की गई चरस का वजन 8 किलो 100 ग्राम हुआ। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने बताया कि वह नेपाल बॉर्डर से इसे लाया था तथा रोहतक में इसकी सप्लाई करनी थी। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को हो चुकी है 10 साल की सजा
आरोपी ने सीआईए की पूछताछ के दौरान बताया कि उसके खिलाफ हांसी थाना में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी। 3 साल की सजा काटने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से उसे जमानत मिली थी। वह उपरोक्त मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन


रोहतक, झज्जर व हांसी में हैं मामले दर्ज
आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में तीन अन्य मामलों का भी खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत हांसी जिला हिसार में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ झज्जर व रोहतक में भी नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत एक-एक मामले पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी करके लाई गई चरस की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर झज्जर की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हंसराज, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed