{"_id":"5c44cbe6bdec2273875d4742","slug":"111548012518-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसोधित:::रिकवरी करने गई बिजली निगम की टीम से की मारपीट, बाइक छीनने का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संसोधित:::रिकवरी करने गई बिजली निगम की टीम से की मारपीट, बाइक छीनने का भी आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकवरी करने गई बिजली निगम की टीम से मारपीट, बाइक छीनने का भी आरोप
- बाढड़ा थाने में दी कर्मचारियों ने बेरला गांव में हुई गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत, पुलिस ने जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव बेरला में बिल सेटलमेंट योजना के तहत रिकवरी करने गए बिजली कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वहां से भागकर बिजली कर्मियों ने बचाव किया। यह आरोप लगाते हुए बाढड़ा थाने पहुंचे निगम कर्मियों ने मारपीट के अलावा बाइक छीनने की भी शिकायत दी। कर्मचारियों ने मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया और बाद में लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।
बेरला 33 केवी सब स्टेेशन में कार्यरत एलएम मुकेश व एएलएम मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बिल सेटलमेंट योजना के तहत गांव में रिकवरी करने गए थे। इसी बीच एक उपभोक्ता के मकान पर पहुंचे तो वहां मकान मालिक नहीं मिला। घर पर अन्य परिजन मौजूद थे और जब उनसे बकाया बिल के भुगतान संबंधी बातचीत की गई तो दुर्व्यवहार करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज पर उतर आए। इस दौरान ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया गया तो मारपीट पर उतारू हो गए। निगम कर्मियों ने बताया कि उनकी बाइक भी ग्रामीणों ने छीन ली। जब वे जाने लगे तो उनके पीछे लाठी लेकर दौड़े। जैसे-तैसे भागकर अपना बचाव किया।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि निगम कर्मियों से मारपीट की शिकायत बाढड़ा थाने में आई है। हेड कांस्टेबल बदलूराम मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार शाम को ही पुलिस टीम ने जांच के लिए गांव बेरला का दौरा किया है। जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
फोटो-54
बाढड़ा थाना में मारपीट की शिकायत देने पहुंचे बिजली कर्मचारी।