फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी के साथ युवक ने की मारपीट

झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी के साथ युवक ने की मारपीट

Sat, 30 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी के साथ युवक ने की मारपीट

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत बराही रोड पर एक महिला के साथ उसके बेटे द्वारा झगड़ा करने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी के साथ भी आरोपी युवक ने मारपीट की। इसमें पुलिस कर्मचारी के शरीर के कई अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शहर में आरोपी युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बराही रोड पर रहने वाली एक महिला ने उसके बेटे द्वारा झगड़ा करने की सूचना पुलिस को दी थी। थाना शहर से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। महिला नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती रात उसके लड़के आशीष ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया और शराब पीकर अन्य बच्चों के साथ भी मार पिटाई करने लगा। इस सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक आशीष ने उनके साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस झगड़े में पुलिस कर्मचारी अनिल को चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी ने बताया है कि जब वह महिला नीलम के मकान में बनी सीढ़ियों पर चढ़ने लगा तो आरोपी युवक आशीष सीढ़ियों से उसके ऊपर कूद गया। इसमें अनिल के दाहिने पैर पर चोट लगी। आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। युवक ने जाते-जाते बोला कि यदि मेरे पीछे आए तो तुम्हें जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी युवक आशीष के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारियों के साथ हाथापाई करके जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अभी युवक फरार है। थाना शहर प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed