{"_id":"5af342dd4f1c1b63098b8ea4","slug":"111525891805-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड की आशंका
Updated Thu, 10 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
गांव रोहद में बीती देर सायं संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक द्वारा सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है, मगर असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी। फिलहाल आसौदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी दीपक पिछले कुछ समय से रोहद में रह रहा था। वह यहां स्थित मेरिनो कंपनी में काम करता था। बीती शाम उसके कमरे में उसका शरीर फंदे पर लटकता पाया गया। घटना का पता रात करीब साढ़े दस बजे लगा जब साथ वाले कमरों में रहने वाले उसके साथी ड्यूटी करके वापस लौटे। उन्होंने देखा कि दीपक के कमरे का दरवाजा बंद है। उन्होंने उसे उठाने के लिए जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने इसकी सूचना आसौदा चौकी पुलिस को दी।