फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करने पर बीईईओ व प्राचार्या सहित सात पर मामला दर्ज

हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करने पर बीईईओ व प्राचार्या सहित सात पर मामला दर्ज

Thu, 18 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करने पर बीईईओ व प्राचार्या सहित सात पर मामला दर्ज
बीईईओ और प्राचार्या सहित सात पर मामला दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
राजकीय स्कूल के हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने बीईईओ व स्कूल प्राचार्या सहित सात लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है। आरोपियों में बीईईओ ,राजकीय स्कूल की महिला प्राचार्य ,राजकीय स्कूल के हेडमास्टर महासिंह, क्लर्क, राजकीय जेबीटी अध्यापिका व दो अन्य शामिल हैं। इस संबंध में याची ने कोर्ट में इस्तगासा दायर की थी। इस्तगासा में याची ने शिक्षिका जेबीटी शिक्षिका के स्कूल में अनुपस्थिति रहने के बावजूद उसे उपस्थित दिखाकर मेडिकल बिल पास कराकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर सातों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सदर पुलिस सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह का आरोप है कि जेबीटी अध्यापिका ने सन 2015 व 2016 के दौरान कुछ कार्य दिवसों में राजकीय स्कूल तिवाला में कार्यरत जेबीटी अध्यापिका ने अनुपस्थित रहने के बावजूद विभाग के अधिकारियों से मिलकर हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करा दी जबकि इस दौरान जेबीटी अध्यापिका गुरुग्राम के एक अस्पताल में बीमारी के कारण दाखिल रही। आरोप है कि अध्यापिका ने मेडिकल बिल भी बनवाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल का हाजिरी रजिस्टर भी स्कूल मुखिया की निगरानी में रहता है लेकिन मिलीभगत से उपस्थिति दर्ज होती रही। शिकायतकर्ता ने विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस पर उच्च अधिकारियों ने जांच भी की लेकिन सबूतों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज पेश किए जाने पर भी इसकी ठीक प्रकार से जांच नहीं की। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर यह कागजात आरटीआई के माध्यम से हासिल किए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उसे धमकी भी गई।
विज्ञापन

सदर पुलिस एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेशों पर बीईईओ, महिला प्राचार्य, हैडमास्टर, जेबीटी अध्यापिका, क्लर्क सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: वर्सन-
पुलिस ने अदालत के आदेश पर इन सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने अदालत में इस बारे में एक इस्तगासा दायर की थी।
एसआई दिनेश कुमार,सदर पुलिस दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed