{"_id":"5c75937abdec22739402bc93","slug":"101551209338-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में फरारी काट रहा था आरोपी, झज्जर आया तो चढ़ गया पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान में फरारी काट रहा था आरोपी, झज्जर आया तो चढ़ गया पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस कस्टडी से फरार हुए एक बदमाश सहित साजिश में शामिल उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पेशी से लौटते वक्त पुलिस वैन से कूदने के बाद फरार होने में मदद करने वाले उसके दोनों साथी बाइक पर पहले ही तैयार थे। जैसे ही आरोपी आकाश वैन से कूदा तो वहां से उसके दो सहयोगी बाइक पर बैठाकर उसे राजस्थान ले गए। तीन दिन राजस्थान में फरारी काटने के बाद जब वे बुलेट पर सवार होकर झज्जर आए तो सीआईए के हत्थे चढ़ गए। सीआईए ने आकाश के साथ-साथ उसे भगाने में सहयोग करने वाला आकाश का भाई अंकुश पुत्र आजाद सिंह निवासी जनता कॉलोनी रोहतक व साहिल पुत्र सतीश निवासी गांव खरेंटी हाल शीतल नगर रोहतक को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी योगेश हुड्डा ने बताया कि आरोपियों को काबू करने वाले टीम में सहायक उप निरीक्षक जय भगवान, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार व राकेश कुमार तथा सिपाही अमित, दिनेश, राजेश व सरकारी गाड़ी सहित चालक सिपाही सुनील कुमार शामिल रहे।
कमजोर थी वैन की जाली
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वैन की जाली पहले से कमजोर थी, जिस पर उनका ध्यान था। तीन माह पूर्व उसका भाई अंकुश उसे मिलने आया तो उसने कहा था कि उसे अब सजा हो सकती है, अगर वह भागना चाहे तो उसकी मदद कर देगा। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ भागने का प्लान बनाया था। प्लान के तहत ही उसने जाली को तोड़ा व वैन से कूदकर फरार हुआ था।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं दस मामले
1. आरोपी ने 2016/17 में जनता कॉलोनी रोहतक से एक बच्चे के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था।
2. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खरखौदा के एरिया से एक ट्रक चालक से रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2017 में बहादुरगढ़ बाईपास से एक एसेंट गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2017 में बहादुरगढ़ बाईपास से ही एक रिट्ज गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. आरोपी ने रेलवे स्टेशन सोनीपत के एरिया से एक होंडा सिटी गाड़ी वर्ष 2017 में चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
6. सोनीपत से चोरी की हुई होंडा सिटी गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनाज मंडी रेवाड़ी में अमूल डेयरी से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
7. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर द्वारका दिल्ली के एरिया से वर्ष 2017 में स्विफ्ट डिजार गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
8. द्वारका दिल्ली से छीनी गई स्विफ्ट गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्रूख नगर जिला गुरुग्राम से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए करीब डेढ़ किलो सोना छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
9. वर्ष 2017 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनीपत से एक इंडिगो गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
10. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में अन्य साथियों के साथ लूटपाट की कोशिश करते पकड़े जाने पर थाना बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया था।
लॉ का छात्र है आरोपी का भाई
आरोपी आकाश को भगाने की साजिश में शामिल उसके भाई अंकुश को भी पुलिस ने काबू किया गया है। आरोपी अंकुश के खिलाफ भी वर्ष 2018 में थाना शिवाजी कॉलोनी रोहतक में लड़ाई झगड़े का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी अंकुश एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।