फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   र्ण सिंह मौत मामला: पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

र्ण सिंह मौत मामला: पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Sat, 29 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
र्ण सिंह मौत मामला: पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
बौंदकलां। कस्बा निवासी अधेड़ के मौत मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई अनिल के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक कर्ण सिंह के भाई अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दो अगस्त को पड़ोसी रोशन और उसके पुत्र रवि ने उसके बड़े भाई कर्ण सिंह को चोटें मारी थीं। परिजनों ने कर्ण सिंह का इस दौरान घर पर ही उपचार किया। 7 अगस्त को कर्ण की सिंह की तबीयत खराब होने पर पहले सीएचसी बौंदकलां और फिर चरखी दादरी सिविल अस्पताल में ले गए थे। यहां से सामान्य अस्पताल भिवानी के लिए रेफर कर दिया था। वहां से उसे 10 अगस्त को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया था। इसके बाद 13 अगस्त तक कर्ण सिंह पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती रहा और फिर परिजन उसे घर ले आए थे। इसके बाद भी उसका पीजीआई से उपचार लगातार चल रहा था। गत वीरवार को कर्ण सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसे परिजन दादरी अस्पताल लाने लगे लेकिन बीच रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार के बयान पर आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत रोशन और उसके पुत्र रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed