{"_id":"5ba3f3da867a5523e256982d","slug":"101537471450-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की सर्विस कराने गए व्यक्ति के 52 हजार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की सर्विस कराने गए व्यक्ति के 52 हजार चोरी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी की सर्विस कराने गए व्यक्ति के 52 हजार चोरी
बहादुरगढ़। शहर के एमआईई स्थित एक शोरूम में गाड़ी की सर्विस के लिए गए एक व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 52 हजार रुपये थे। पीड़ित ने एमआईई पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बहराणा निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह अपने ही गांव के ठेके पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। गत 12 सितंबर को वह और उसका दोस्त नरेंद्र अपने साथी प्रवीन की गाड़ी की सर्विस कराने के लिए एमआईई स्थित हुंडई के शोरूम में पहुंचे थे। गाड़ी में एक बैग भी रखा हुआ था जिसमें ठेके के 52300 रुपये थे। गाड़ी नीचे खड़ी करके वह कस्टमर वाले कमरे में आराम करने के लिए चले गए। कुछ देर बाद नरेंद्र उसे पैसों का थैला देकर चला गया। पैसे के थैले को नीचे दबाकर वह सोफे पर लेट गया। थोड़ी देर बाद उसकी आंख लग गई। शाम करीब छह बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि पैसों वाला थैला गायब था। उसने अपने स्तर पर पैसे के थैले को तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक शख्स थैला चोरी करते हुए देखा गया। बलवान सिंह ने शोरूम के मैनेजर व कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ करके उसके पैसे बरामद करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।