{"_id":"5b0b0eb44f1c1b8f6e8b4e11","slug":"101527451316-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लाखों की चोरी
Updated Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जगह से लाखोें के गहने और नकदी चोरी
बहादुरगढ़।
चोरों ने जिले के दो स्थानों से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से पहली घटना गांव नूना माजरा गांव और दूसरी लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आर्य समाज गली में हुई।
नूना माजरा निवासी बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 मई की रात वह अपने मकान में सो गया था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य साथ लगते मकान में सो गए थे। जब वे सुबह उठे तो घर में बने एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसमें रखी लोहे की अलमारी, संदूक का दरवाजा भी टूटा हुआ पाया। कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान को देखा तो संदूक में रखे सोने के आभूषण चोरी मिले। इनमें 6 सोने के कड़े, 3 सोने की चैन, 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने के टीके, 2 मंगल सूत्र, 3 जोड़ी सोने की कान की बाली व चांदी के आभूषण दो जोड़ी पाजेब, चुटकी व तागड़ी और पांच हजार रुपये शामिल हैं। पुलिस ने बलराज की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर शहर के लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आर्य समाज गली में भी अज्ञात चोरों ने एक मकान से 60 हजार रुपये व सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसकी उन्होंने लाइनपार थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।