{"_id":"5ab6aa2b4f1c1b2c678b47c1","slug":"101521920555-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लोहारू अपने रिश्तेदार के घर किया दुराचार, आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लोहारू अपने रिश्तेदार के घर किया दुराचार, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा को अगवाकर दुराचार करने का आरोपी दबोचा
चरखी दादरी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा का घर के बाहर से अपहरण कर अपने रिश्तेदार के घर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने छात्रा को भी बरामद कर उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने सीडब्लयूसी से छात्रा का काउंसलिंग व सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने पिचौपाकलां निवासी आरोपी कृष्ण पर अपहरण, दुराचार, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 22 मार्च को छात्रा की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
21 मार्च की रात क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा रात करीब दस बजे घर के बाहर बने शौचालय में पेशाब करने के लिए आई थी। इसी दौरान पिचौपाकलां निवासी कृष्ण ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 22 मार्च को छात्रा के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इस आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने 23 मार्च की शाम लोहारू बस स्टैंड आरोपी को काबू किया और छात्रा की बरामदगी भी कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि वो उसे लोहारू अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया था। वहीं, सहमी होने के कारण छात्रा पुलिस के सामने कुछ खास नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस ने उसकी सीडब्ल्यूसी से काउंसिलिंग कराई तो छात्रा ने दुराचार करने के साथ जान से मारने की धमकी देने की भी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल भी कराया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस ने इस संबंध में अब गुमशुदगी की बजाय अपहरण, दुराचार, जान से मारने की धमकी देना व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई हितेंद्र की टीम ने आरोपी को काबू किया है।