फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीआईए टीम ने पांच कारतूस व अवैध पिस्तौल सहित एक दबोचा

सीआईए टीम ने पांच कारतूस व अवैध पिस्तौल सहित एक दबोचा

Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने पांच कारतूस व अवैध पिस्तौल सहित एक दबोचा
सीआईए टीम ने पांच कारतूस व अवैध पिस्तौल सहित एक दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हूई गांव के बस स्टैंड के समीप से दादरी सीआईए ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर निया है। आरोपी की पहचान जगरामबास निवासी धर्मबीर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मंगलवार को प्रधान सिपाही नरेंद्र के नेतृत्व में दादरी सीआईए बाढड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गांव हूई बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को उक्त व्यक्ति पर शक हुआ और उसका पीछा कर उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम धर्मबीर वासी जगरामबास बताया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे लेकर बाढड़ा पुलिस थाने पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed