{"_id":"5d2f84978ebc3e6d0a3df189","slug":"crime-suicide-jhjhar-jhjhar-news-rtk5054636121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा, मेरी मौत का जिम्मेदार रोहताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में लिखा, मेरी मौत का जिम्मेदार रोहताश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दिल्ली गेट निवासी एक युवक ने कार के पैसे के लेन-देन से परेशान होकर फंदा लगा लिया। मृतक ने सुसाइड नोट में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पैसे देने के बाद भी और पैसे मांगने का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली गेट निवासी अनिल पुत्र रामेश्वर ने कुछ समय पहले एक स्वीफ्ट कार पांच लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी। उसे दिल्ली गेट निवासी रोहताश को तीन लाख रुपये और देने थे। वह राशि उसने रोहताश को दे दी थी। बताया जा रहा है कि रोहताश ब्याज आदि को जोड़कर और पैसे मांग रहा था। इस मामले में दो दिन पहले पंचायत भी हुई थी। लेकिन इस पंचायत में भी मामला सिरे नहीं चढ़ा। बताया जा रहा है कि इसके दबाव में मंगलवार की रात को उसने अपने पशु बांधने के लिए जयहिंद कॉलोनी में बनाए गए कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने देखा को उसे फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
ये लिखा है सुसाइड नोट में
मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार रोहताश है। मैंने उसके सारे पैसे दे दिए हैं। उसके बाद भी वह हमारे घर पर लोगों को लेकर आता है और पैसे मांगता है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अनिल थ्री व्हीलर चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
...........
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दिल्ली गेट निवासी रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्ण सिंह, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।