फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime,police, jhajhar

विवाहिता की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime,police, jhajhar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Jhjhar
पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता से दुर्व्यवहार करने और उसकी मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ये जानकारी थाना प्रबंधक बेरी के निरीक्षक जय भगवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार निवासी गांव कोयलपुर जिला झज्जर ने शिकायत में बताया था कि उसने अपनी लड़की पूनम की शादी दिसंबर 2016 में संदीप पुत्र जयपाल निवासी ढाणी छुछकवास जिला झज्जर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग को लेकर दामाद संदीप उसकी मां पूनम से दुर्व्यवहार करते हुए उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित करते थे। 18 जुलाई 2019 को उसके दामाद ने फोन करके बताया कि उसकी बेटी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसलिए उसे पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। सूचना पर वह परिवार समेत पीजीआई रोहतक पहुंचा, जहां उसकी लड़की ने बताया कि उसके पति व उसकी सास ने मिलकर जबरदस्ती उसे कोई जहरीली चीज पिलाई है। उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके पति संदीप व उसकी मां ने मिलकर मारा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुऐ थाना बेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी संदीप पुत्र जयपाल निवासी ढाणी छुछकवास जिला झज्जर को गुप्त सूचना के आधार पर गांव मारौत के एरिया से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed