{"_id":"5d2f854c8ebc3e6cee20ae77","slug":"crime-loot-police-bahadurgarh-news-rtk5054639161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे का बट मारकर युवक से 21 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टे का बट मारकर युवक से 21 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कानोन्दा में मंगलवार रात दो युवकों ने देसी कट्टे का बट मारकर एक युवक से 21 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कहा कि अभी तो सिर्फ बट मारा है यदि पुलिस को बताया तो गोली मार देंगे। घायल युवक को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। गांव के ही दो युवकों पर मारपीट, लूटपाट व धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात मंगलवार की रात कानोन्दा निवासी उत्तम के साथ हुई है। दरअसल, उत्तम बहादुरगढ़ में एक आरओ प्लांट में काम करता है। मंगलवार को ड्यूटी पूरी होने के बाद वह अपने घर चल दिया। करीब सवा 9 बजे वह बस स्टैंड से घर की तरफ पैदल ही जा रहा था। तभी एक सुनसान स्थान पर दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान देसी कट्टे का बट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उत्तम की जेब से 21 हजार रुपये निकाल लिए। जाते वक्त युवकों ने उत्तम से धमकी देते हुए कहा कि इस बार तो सिर्फ बट मारकर घायल किया है, अगर पुलिस को सूचना दी तो गोली मार देंगे। वारदात के बाद उत्तम घर चला गया। बुधवार सुबह जब प्लांट मालिक ने फोन किया तो उसने आपबीती बताई। उसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिसकर्मी ट्रामा सेंटर पहुंचे। घायल उत्तम के बयान लेकर मामले में तफ्तीश शुरू की। लूटपाट का आरोप गांव के ही दो युवकों पर है। इनके नाम सन्नी व जोनी बताए गए हैं।
घर में अकेला कमाने वाला है उत्तम
उत्तम पांच बहनों का इकलौता भाई है। मां मूकबधिर है और बाप को दिखाई नहीं देता। घर चलाने का जिम्मा उसी के कंधों पर है। एक बहन के दिल में छेद है। वह भी यहीं पर रहती है। उसका ऑपरेशन होना है। बहन के इलाज के लिए उत्तम रुपये इकट्ठे कर रहा था। मंगलवार को उसे दो महीने की साढ़े 21 हजार रुपये सैलरी मिली थी। ये रुपये उसे घर जाकर अपनी बहन को देने थे। घर पहुंचने से पहले ही वह वारदात का शिकार हो गया।
घायल युवक के बयान पर केस दर्ज कर में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव के ही दो युवकों पर आरोप है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सतवीर, जांच अधिकारी, सदर थाना।