{"_id":"5d8e6f388ebc3e014d68136f","slug":"crime-jhjhar-news-rtk5203708101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये हड़पने के लिए रची लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये हड़पने के लिए रची लूट की झूठी कहानी
विज्ञापन
रिश्तेदारों के पैसे हड़पने के लिए एक व्यक्ति लूट का झूठा ड्रामा रचकर पुलिस को कई दिन तक परेशान रखा। आखिर में जब मामले का खुलासा नहीं हो रहा था तो तो पुलिस ने शिकायतकर्ता से ही पूछताछ शुरू की। इस पर खुलासा हुआ कि पीड़ित ही आरोपी है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ झूठी शिकायत देकर पैसे हड़पने के मामले में कार्रवाई कर रही है। दुजाना थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि 25 सितंबर की देर शाम को लूटपाट की वारदात के संबंध में सूचना देते हुए कुलदीप पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव सिलानी केशो ने बताया था कि वह गांव नाहरी से दो लाख रुपये लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गांव सिलानी केशो जा रहा था। जैसे ही वह झज्जर बाईपास पुल सांपला रोड के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों हथियार दिखाते हुए उससे मोबाइल फोन व दो लाख रुपये छीनकर भाग गए। थाना दुजाना में अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का मामला अंकित किया गया। वारदात की सूचना पर सीआईए झज्जर व थाना दुजाना की टीम मौका पर पहुंची। डीएसपी मुख्यालय झज्जर रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में शिकायतकर्ता कुलदीप से गहनता से पूछताछ की गई तो पूरे मामले के षड्यंत्र का पटाक्षेप हो गया। आरोपी की निशानदेही पर एक लाख 90 हजार रुपये बरामद की गई।
ससुर के थे दो लाख रुपये
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व्यक्ति के ससुर ने उसे किसी से दो लाख रुपये लेकर आने को बोला था। जब वह पैसे लेकर घर आ रहा था तो उसके मन में लालच आ गया। ससुर के पैसे हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी वारदात गढ़ डाली और पुलिस को इसकी सूचना देकर मामला दर्ज करवा दिया। अब मामला का खुलासा हुआ तो शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला।
विज्ञापन
ससुर के थे दो लाख रुपये
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व्यक्ति के ससुर ने उसे किसी से दो लाख रुपये लेकर आने को बोला था। जब वह पैसे लेकर घर आ रहा था तो उसके मन में लालच आ गया। ससुर के पैसे हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी वारदात गढ़ डाली और पुलिस को इसकी सूचना देकर मामला दर्ज करवा दिया। अब मामला का खुलासा हुआ तो शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला।
विज्ञापन